Friday, October 23rd, 2026

नवनीत राणा के 15 सेंकड के लिए पुलिस हटाने वाले बयान पर बरसे ओवैसी आग बबूला, मैंने छोटे भाई को समझाकर रोक रखा है

हैदराबाद.

देश में इन दिनों चुनावी मौसम चल रहा है। विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता विरोधियों के खिलाफ बयानबाजी कर एक-दूसरे की पोल खोलने में लगे हैं। इस बीच भाजपा की नेता नवनीत रवि राणा के '15 सेंकड' वाले बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है। राणा के बयान पर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए।

उन्होंने कहा कि छोटे (अकबरुद्दीन ओवैसी) को बहुत समझाकर रोक रखा है, तुमको मालूम छोटा क्या है? तोप है वो, सालार का बेटा है। इस पूरे बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो की अमर उजाला कोई पुष्टि नहीं करता है।ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने नवनीत राणा पर तंज कसा। उन्होंने कहा, 'मैंने छोटे (अकबरुद्दीन ओवैसी) को बहुत समझाकर रोक रखा है, छोड़ दूं क्या? छोटे-छोटे, तुमको मालूम ही क्या है कि छोटा क्या है। मेरा छोटा भाई तोप है, वो सालार का बेटा है। बहुत मुश्किल से समझाकर बैठाना पड़ता है। एक बार अगर छोटा निकल गया तो किसी के बाप की नहीं सुनता सिवाय मेरे।  मैंने रोक रखा है वरना जिस दिन कह दिया कि मियां मैं आराम करता हूं तुम संभाल लो तो...।'

कह दूं कल से शुरू करो बैटिंग
ओवैसी ने आगे कहा, 'हम लोग अभी खाली टाइमिंग कर रहे हैं और सिंगल ले रहे हैं। टी-20 शुरू हो गया तो फिर तुम्हारा क्या होगा। 15 सेकंड-15 सेकंड कर रहे, मैं मुर्गी का बच्चा हूं क्या। बताओ न कि किधर आना है? अपने दिल्ली वाले पापा से पूछकर बताओ। बताओ न ऑफिस में आना है कि घर आना है।  छोटे (अकबरुद्दीन ओवैसी)  को समझाने वाला सिर्फ असदुद्दीन ओवैसी ही है वो किसी के बाप को नहीं सुनने वाला।'

 

#Owaisi furious#Navneet Rana

Source : Agency

पाठको की राय