Wednesday, October 21st, 2026

ऊना कालेज परिसर में बाहरी युवकों ने घुसकर की चार छात्रों की पिटाई

ऊना/गगरेट
जिला ऊना मुख्यालय के कालेज में कुछ स्थानीय युवाओं ने अंदर घुसकर मारपीट की। इसके बाद एहतियातन ऊना कालेज को आज के लिए बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय गांव बड़हाला के कुछ युवकों ने अपने ही गांव के युवकों पर डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में चार युवक अमित कुमार, मनप्रीत, सागर और सूरज बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्‍पताल ऊना ले जाया गया है, जबकि हमला करने वाले युवकों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि इन युवाओं में पहले से रंजिश थी। अपने गांव में ये युवक पहले भी आपस में उलझ चुके है। उसी रंजिश के कारण इन्होंने मौका देखकर कालेज में दूसरे ग्रुप पर हमला कर दिया और चार युवकों को जख्मी कर दिया। कालेज के प्रिंसिपल त्रिलोक चंद ने बताया इस घटना के बाद फिलहाल कालेज को बंद कर दिया गया है। बहुत ज्यादा जरूरी कार्य के लिए दूरभाष या आनलाइन कालेज स्टाफ उपलब्ध रहेगा। दूसरी तरफ एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। मामले की जांच के बाद और घायल युवाओं के मेडिकल के बाद आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

 

#Outsiders entered

Source : Agency

पाठको की राय