Friday, October 23rd, 2026

हमारी सरकार बहनों की आँखों में आँसू नहीं आत्म-विश्वास देखना चाहती है : राजस्व मंत्री राजपूत

भोपाल

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि प्रदेश सरकार बहनों की आँखों में आँसू नहीं आत्म-विश्वास देखना चाहती है। इसी मंशा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू की गई है। योजना में पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए और वर्ष भर में 12 हजार रूपए मिलेंगे। इस राशि से बहनें आर्थिक जरूरतों को पूरा कर सकेंगी।

राजपूत ने बहनों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर हमेशा से ही कार्य करती रही है। स्व-सहायता समूह के माध्यम से ही महिलाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था उन्हीं के क्षेत्र में सरकार द्वारा की गई है। मंत्री राजपूत सुरखी क्षेत्र के सीहोरा में लाड़ली बहना योजना के आवेदन-पत्र भरने के कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे थे।

 

 

#हमारी सरकार बहनों

Source : Agency

पाठको की राय