Saturday, October 24th, 2026

हमारे पुरखों ने देश की आजादी के लिए संर्घष किया, हमें उन पर गर्व है-शिशुपाल शोरी

कांकेर
स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आज जिले में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। एकता, भाईचारे और देशप्रेम का संदेश देते हुए संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक श्री शिशुपाल शोरी, अपर कलेक्टर श्री एस.पी वैद्य सहित प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियो, एनसीसी, एनएसएस, स्काउडगाईड, पत्रकार, जनप्रतिनिधियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने बारिश की परवाह न करते हुए दौड़ लगाई।

संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी ने सद्भावना दौड़ को संबोधित करते हुए कहा कि हम भारत के आजादी की हीरक जयंती के अवसर पर स्वतंत्रता दौड़ में उपस्थित हुए है। आजादी के संर्घष में लाखों लोग जेल गये, हजारों लोगों ने अपनी जान की कुबार्नी दी। 09 अगस्त 1942 को अगस्त क्रांति हुई, महात्मागांधी ने भारत छोड़ो का नारा दिया, हमें उन पर गर्व है। हमारे पुरखो ने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से संर्घष किया, उनके सामने झुके नहीं और हिम्मत से आगे बढ़कर स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी। हमे उन अमर शहीदों का सम्मान करना चाहिये।  

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आयोजित सद्भावना दौड़ को एकता और भाईचारे का मिसाल बताते हुए उन्होंने कहा कि जिले में आज बहुत बारिश हो रही है, इसके बावजूद भी सद्भावना दौड़ में शामिल होना यह बताता है कि हमारे भीतर देश प्रेम कूट-कूट कर भरा हुआ है। नवजवानो के जोश और जज्बा को सलाम करते हुए उन्होंने कहा कि सशक्त भारत के निर्माण में हम अपनी सक्रिय भूमिका निभाये। आभार प्रदर्शन जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी संजय जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कांकेर धनंजय नेताम, जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला परियोजना समन्वयक आर.पी मिरी, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एन.के चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता अजय पप्पू मोटवानी, पत्रकार विजय पाण्डेय, अमित चौबे, सहित स्कूली छात्र-छात्राए, आमनागरिक और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे ।

 

#Shishupal Shorey

Source : Agency

पाठको की राय