Tuesday, October 20th, 2026

परीक्षा और रिजल्ट में होने वाली खामियों के चलते व्यापमं ने लगाया OTP का पहरा

भोपाल
व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की परीक्षाओं का फर्जीवाड़ा खोलने वाले ‘माडल आंसर की’ पर ओटीपी लगा दिया गया है। अब कोई भी उम्मीदवार किसी अन्य के माडल आंसर नहीं देख पाएंगे। इससे परीक्षा और रिजल्ट में होने वाली खामियां अब बाहर नहीं आ सकेंगी।

व्यापमं ने अपनी सभी परीक्षाएं कराने के बाद उनके माडल आंसर शीट को वेबसाइट पर अपलोड करता है। इसके बाद विद्यार्थी अपना रोल नंबर डालकर अपने सवाल-जवाब का परीक्षण कर उनके खिलाफ आपत्ति तक दर्ज कराते हैं। संदेह होने की स्थिति में एक उम्मीदवार दूसरे उम्मीदवार के माडल आंसर शीट देखकर फजीवाडेÞ की शिकायत तक दर्ज कराते थे। इसकी चलते कृषि विभाग की वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का प्रकरण खोला गया था। हालांकि यह परीक्षा दूसरी बार आयोजित करा दी गई है।

व्यापमं द्वारा जनवरी में आयोजित कराई गई वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की भर्ती परीक्षा में करीब एक दर्जन उम्मीदवारों को काफी ज्यादा अंक मिले थे। फर्जीवाड़ा करने वाले उम्मीदवारों के करीबियों ने उनकी मांडल आंसर शीट निकलाकर सार्वजनिक कर दी थी। इसके चलते प्रकरण की जांच में पेपेर लीक होने की पुष्टि हुई। इसके चलते नेशनल स्टोक एक्सचेंज इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी (एनएसईआईटी) मुंबई बेस्ट को टर्मिनेट तक कर दिया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय