Monday, October 19th, 2026

Oscars 2021: नोमाडलैंड को मिला बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड, साल 2020 में आई थी फिल्म

लंदन
'नोमाडलैंड' को बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। साल 2020 में आई 'नोमाडलैंड' एक अधेड़ उम्र की महिला की कहानी है, जो अपने पति की मौत के बाद खानाबदोश की जिंदगी जीती है। वो एक वैन में रहती है, अलग-अलग जगह काम करती है और अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में अपना बसेरा करती है।

सिर्फ यही नहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस फ्रांसेस मैकडॉर्मेंड को बेस्ट लीड रोल के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म की निर्देशक लो झाओ ही इस फिल्म की लेखक, एडिटर और प्रोड्यूसर भी हैं।

'नोमाडलैंड' के लिए महिला फिल्म निर्देशक लो झाओ को इस वर्ष ऑस्कर फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है। ऑस्कर पुरस्कारों के 93 सालों के इतिहास में ये अवॉर्ड जीतने वाली वो दूसरी महिला हैं।

पुरस्कार स्वीकार करते हुए लो झाओ ने कहा, 'मैं इस दुनिया में जहां भी जिससे भी मिली हूं उनमें अच्छाइयां ही पाई हैं। ये अवॉर्ड उनके लिए है जो अच्छा बने रहने में यकीन रखते हैं और ऐसा बने रहने का साहस जिनके पास है भले ही ये कितना भी मुश्किल क्यों ना हो। ये अवॉर्ड आप सभी के लिए है, आप मुझे प्रेरणा देते हैं।'

 

#Oscars 2021

Source : Agency

पाठको की राय