Sunday, October 25th, 2026

राजनांदगांव की ओस गुप्ता व दुर्ग की महक माथुर ने राज्य की टीम में बनाई जगह

रायपुर
नेशनल चैंपियनशिप के लिए चल रहे स्टेट लेवल सिलेक्शन ट्रायल में राजनांदगांव की ओस गुप्ता ने 4 अंक बनाकर प्रदेश की टीम में जगह बनाई है। वहीं दुर्ग जिले की महक माथुर ने 3.5 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। ये दोनों चयनित खिलाड़ी आगामी 25 से 27 जून तक आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय चयन स्पर्धा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। उक्त चैंपियनशिप में फीडेआर्बिटर रवि कुमार, फीडे आर्बिटर रोहित यादव, नेशनल आर्बिटर अनीस अंसारी व आशुतोष साहू निर्णायक के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निर्णायक मंडल ने टोरनेलो फार्मेट पर आयोजित इस स्पर्धा को निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने के लिए काफी मेहनत की है। प्रतियोगिता का संचालन हेमन्त खुटे व सरोज वैष्णव द्वारा किया जा रहा है।

 

#राज्य की टीम

Source : Agency

पाठको की राय