Saturday, October 24th, 2026

गमक के तहत

भोपाल

संस्कृति विभाग की उर्दू अकादमी द्वारा गमक श्रृंखला के अंतर्गत गुरुवार, 2 सितंबर 2021 को शाम 7 बजे "शाम ए मौसीकी" कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण उर्दू अकादमी के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जायेगा।

उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहंदी ने बताया कि कार्यक्रम में भोपाल के प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक जमीर खान और अहमद चिश्ती-सूफी म्युजीशियन बैंड (सनावद) द्वारा ग़ज़लों की सांगीतिक प्रस्तुति दी जायेगी। डॉ. ज़फ़र ख़ान द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया जायेगा। इसके पूर्व भी उर्दू अकादमी ने गमक के तहत विभिन्न कार्यक्रम जैसे शाम ए ग़ज़ल, सूफियाना गजल, महफ़िल ए कव्वाली, उर्दू ड्रामा जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए है। डॉ. मेहंदी ने कला प्रेमियों से कार्यक्रम से जुड़ने की अपील भी की।

 

#गमक के तहत

Source : Agency

पाठको की राय