Monday, October 19th, 2026

20 फरवरी तक ग्राम सभाओं का आयोजन

मुरैना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों के सत्यापन के लिये सोशल ऑडिट के क्रियान्वयन की कार्यवाही मार्च 2022 तक संपन्न किये जाने के निर्देश है। निर्देशों के तहत जिला पंचायत के सीईओ श्री रोशन कुमार सिंह ने जिले के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि 16 से 20 फरवरी 2022 तक विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाना है। यह कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनपद सीईओ इस कार्य को प्राथमिकता दें।

 

#प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

Source : Agency

पाठको की राय