Tuesday, October 20th, 2026

बच्चों की सुरक्षा एवं पुनर्वास के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नरसिहंपुर
रेलवे स्टेशन नरसिंहपुर में चाइल्ड लाइन नरसिंहपुर द्वारा रेल सुरक्षा बल, स्टेशन प्रबंधक, रेल कर्मी, सफाई कर्मी, वेंडर एवं यात्रीगणों के साथ एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 1098 के कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया कि स्टेशन परिसर में यदि कोई देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चे मिले, तो उनकी सहायता के लिए तुरंत 1098 टोल फ्री नम्बर पर सूचना दें, ताकि बच्चों को गलत हाथों में जाने से बचाया जा सके।

इस जागरूकता कार्यक्रम में स्टेशन प्रबंधक पीके स्वामी, आरपीएफ थाना प्रभारी बीपी मेहरा, मुकेश खरे, पार्सल सुपरवाईजर पटैल, सफाई सुपरवाईजर त्रिपाठी एवं चाइल्ड लाइन टीम के सदस्य नर्मदा प्रसाद ठाकुर, शिवानी पटैल मौजूद थे।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की सुरक्षा एवं पुनर्वास हेतु चाइल्डलाइन इंडिया फाउंडेशन मुंबई के साथ मिलकर चाइल्डलाइन 1098 को भारत में क्रियान्वयन किया जा रहा है। चाइल्ड लाइन 24 गुणा 7 चलने वाली राष्ट्रीय मुफ्त आपातकालीन आउटरीच एवं फोन सेवा है। जिसे डायल कर मुसीबत में फंसे बच्चों की मदद की जाती है।

 

#children

Source : Agency

पाठको की राय