Monday, October 19th, 2026

31 जनवरी तक आयोजित करें नगर गौरव दिवस

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 31 जनवरी 2023 तक सभी नगरीय निकायों में गौरव दिवस का आयोजन अनिवार्य रूप से कर लें। सिंह ने कहा है कि शासन की मंशानुरूप गौरव दिवस में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करें।

गौरतलब है कि अभी तक 288 नगरीय निकायों में गौरव दिवस आयोजित हो चुके है। शेष 125 नगरीय निकायों में 31 जनवरी तक गौरव दिवस आयोजित होना है।

 

 

#नगर गौरव दिवस

Source : Agency

पाठको की राय