एक संयुक्त संचालक और 2 सीएमओ की 2-2 वेतन वृद्धि रोकने के आदेश
भोपाल
आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने पदीय कर्त्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के आरोप में एक संयुक्त संचालक और दो मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की 2-2 वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश दिये हैं। आयुक्त श्रीवास्तव ने आर.पी. सोनी संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास रीवा, रामअवतार पटेल प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद चुरहट जिला सीधी और सुकमला कोल मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद सीधी की 2-2 वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिये हैं।
Source : Agency

पाठको की राय