Wednesday, October 21st, 2026

15 से नवीन बस स्टैंड अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल भाठागांव से बसों का संचालन करने के आदेश

रायपुर
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सौरभ कुमार ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति, रायपुर की गत् 24 अगस्त 2021 को बैठक में बसों के लिये रिंग रोड 1, 2 एवं 3 के सीमा क्षेत्रों से शहर के भीतर प्रवेश करने संबंधी प्रतिबंध के निर्णय के तारतम्य में तथा अधिसूचना क्रमांक 553  25 अक्टूबर  के तहत मठपुरैना खसरा नंबर 27/4 एवं 31 के तहत अधिसूचित बस स्थानक (अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल भाठागांव) से  15 नवंबर 2021 से बसों का संचालन प्रारंभ करने के आदेश दिए हैं। नवीन अधिसूचित बस स्थानक से राज्य के सभी जिलो और अन्य राज्यों के लिये बसे संचालित होगी।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, रायपुर शैलाभ साहू ने बताया कि सुगम यातायात व्यवस्था एवं लोक सुरक्षा की दृष्टि से केर्न्द्रीय मोटरयान अधिनियम और छत्तीसगढ़ मोटरयान अधिनियम के तहत यह आदेश जारी किया गया है। इसके तहत सुगम यातायात व्यवस्था एवं लोक सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये सभी यात्री बसें (स्कूल बस, सिटी बस एवं प्राईवेट सेवा यान को छोड़कर) को केवल रिंग रोड से ही अधिसूचित बस स्थानक तक आएँगी । बसो का शहर के भीतर अन्य सभी प्रवेश मार्गों से प्रवेश प्रतिषेध किया गया है।15 तारीख से बस स्टैंड पंडरी से शिफ़्ट हो कर भाटागाँव में निर्मित नवीन अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में चला जाएगा और बस संचालक नवीन बस स्टैंड से ही सवारी उतार और चढ़ा पाएँगे।

 

#Bus Terminal Bhathagaon

Source : Agency

पाठको की राय