Sunday, October 25th, 2026

आदर्श आचरण संहिता और आयोग के निर्देश पालन के आदेश जारी

भोपाल

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2022 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही त्रि-स्तरीय पंचायतों में आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शासन के सभी विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त, कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को आदर्श आचरण संहिता और निर्वाचन आयोग के निर्देश पालन करने के आदेश जारी किया है। आदर्श आचार संहिता 15 जुलाई 2022 तक प्रभावशील रहेगी।

 

 

#आदर्श आचरण संहिता

Source : Agency

पाठको की राय