Friday, October 23rd, 2026

90 हजार रेमडिसवीर इंजेक्शन का आॅर्डर दिया गया: सिंहदेव

रायपुर
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री  टी एस सिंहदेव ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया है कि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने 90 हजार रेमडिसवीर इंजेक्शन का आॅर्डर दिया है। जिसमें से 2000 इंजेक्शन दो दिनों के भीतर और अगले 28 हजार इंजेक्शन एक हफ्ते के भीतर प्रदेश को मिल जाएंगे। इसके उपरांत प्रति सप्ताह 30 हजार इंजेक्शन राज्य को प्राप्त होंगे। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को उनके कार्यों और कठिन समय मे लिए गए फैसलों के लिए बधाई भी दी है।

 

#रेमडिसवीर इंजेक्शन

Source : Agency

पाठको की राय