Thursday, October 22nd, 2026

अतिथि शिक्षकों के अक्टूबर के वेतन भुगतान के लिए आदेश जारी

भोपाल


दीपावली के त्योहार से पहले मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे अतिथि शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। माह अक्टूबर के वेतन भुगतान के लिए आदेश जारी हो गए हैं। दीपावली से पहले सभी को वेतन प्राप्त हो जाएगा।

संचालक लोक शिक्षण संचालनालय केके द्विवेदी ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। कहा है कि सभी अतिथि शिक्षकों को माह अक्टूबर का वेतन प्रदान किया जाए। द्विवेदी ने अपने आदेश में लिखा है कि BEO यह सुनिश्चित करें कि दीपावली के पहले सभी अतिथि शिक्षकों को अक्टूबर महीने का मानदेय भुगतान हो जाए। सभी DEO उक्त कार्य की समीक्षा करें और मानदेय का भुगतान करवाए।

 

#Order issued for

Source : Agency

पाठको की राय