Thursday, October 22nd, 2026

वन अधिकार पट्टे के प्रार्थी से रुपयों की मांग करने की शिकायत पर जांच के आदेश

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर

जिले के खडगंवा तहसील अंतर्गत 50 किलोमीटर नेवरी ग्राम पंचायत से  आये एक ग्रामीण नें कलेक्टर से शिकायत की है कि तहसील कार्यालय के एक कर्मचारी द्वारा वनाधिकार पत्र बनानें के एवज में 60 हजार रुपएं की मांग की जा रही है। जिस पर कलेक्टर पी एस ध्रुव ने ग्रामीण की शिकायत पर नाराज हुए और तत्काल मामले को संज्ञान मे लेते हुए खडगंवा तहसील आफिस में फोन लगवा कर मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को फटकार लगाते हुए उचित कार्रवाई की बात की।

ग्रामीण से 60 हजार रुपए रिश्वत मांगने की शिकायत पर अपनी नाराजगी जताते हुये वनाधिकार पत्र बनाने को लेकर पैसे मांगने की बात सामने आनें के बाद कलेक्टर पी एस ध्रुव ने ग्रामीण के सामने मोबाइल का स्पीकर चालू कर कर्मचारी से बात करते हुये जम कर फटकार लगाई। वहीं मामले में तहसील कार्यालय खडगवां के कर्मचारी द्वारा मांगी जा रही रकम से नाराज कलेक्टर ने तहसीलदार से जांच करवाने की बात करते हुए मामले में पाए जाने वाले दोषियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है। बीते दिनों मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के अंतर्गत आने वाला खंडगवा महिला बाल विकास के बाबू के द्वारा रेडी टू ईट के संचालन महिला कार्यकर्ता से बिल पास करवाने के नाम पर पचास हजार रिश्वत मांगे जाने पर क्राइम ब्रांच ने रंगे हाथ बाबू को पकड़ा।

 

Source : Agency

पाठको की राय