Thursday, October 22nd, 2026

IPL 2023 की Orange Cap ऋतुराज गायकवाड़ के सिर पर, पर्पल कैप पर है इस खिलाड़ी का कब्जा

नई दिल्ली
IPL 2023 Orange Cap पर पहले मैच के बाद से चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ का कब्जा है। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल के 16वें सीजन के पहले मैच में नाबाद 92 रनों की पारी खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ के सिर पर ऑरैंज कैप सजी हुई है। वहीं, पर्पल कैप पर लखनऊ सुपर जाएंट्स के पेसर मार्क वुड का कब्जा है, जो इस लीग में अब तक टॉप विकेट टेकर हैं।

गायकवाड़ इस समय दो अर्धशतकों के साथ 149 रन बनाकर शीर्ष पर हैं, जबकि लखनऊ सुपर जाएंट्स के काइल मेयर्स 126 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दोनों ने दो-दो मैच खेल लिए हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा हैं, जिन्होंने 84 रन की पारी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेली थी। लिस्ट में चौथा ना विराट कोहली का है, जिन्होंने 82 रन बनाए हैं और फाफ डुप्लेसिस ने 73 रन बनाए हैं।

IPL 2023 के टॉप 5 रन स्कोरर
149 रन - ऋतुराज गायकवाड़
126 रन - काइल मेयर्स
84 रन - तिलक वर्मा
82 रन - विराट कोहली
73 रन - फाफ डुप्लेसिस

 
गेंदबाजों की बात करें तो मार्क वुड ने अब तक लखनऊ की टीम के लिए 8 विकेट चटकाए हैं, जबकि 5 विकेटों के साथ उन्हीं की टीम के साथी रवि बिश्नोई दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे पायदान पर राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने 4 विकेट निकाले हैं। वहीं, इतने ही विकेट सीएसके के ऑलराउंडर मोइन अली को दो मैचों में मिले हैं। 3 विकेट चटकाकर पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह टॉप 5 में बने हुए हैं।

IPL 2023 के टॉप 5 विकेट टेकर
8 विकेट - मार्क वुड
5 विकेट - रवि बिश्नोई
4 विकेट - युजवेंद्र चहल
4 विकेट - मोइन अली
3 विकेट - अर्शदीप सिंह

 

 

#IPL 2023 की Orange Cap

Source : Agency

पाठको की राय