Sunday, October 25th, 2026

नए संसद भवन उद्घाटन का विरोध कांग्रेस की टुच्ची हरकत है : ओम माथुर

जगदलपुर

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर अपने चार दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान उन्होने नए संसद भवन उद्घाटन के विरोध को लेकर कहा कि, संसद भवन का विरोध कांग्रेस की टुच्ची हरकत है। संसद भवन उद्घाटन के समय ऐसे पवित्र स्थान का सभी धर्मों और पंथ के लोगों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया।

लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली कांग्रेस जिसने 65 साल इस देश पर शासन करने का मौका मिला, वह ऐसी हरकत करें तो इससे बड़ा काला दिन उनके लिए नहीं हो सकता। ओम माथुर ने सेंगोल पर हो रहे विवाद पर कहा कि, जिस दंड को नेहरू ने स्वीकार किया, उसे एक कोने से उठाकर बकायदा संसद भवन में रखा गया। हमारे यहां कहा गया है, राजा अवगुण करे तो उसे कौन दंड दे। ऐसे में हमारी संस्कृति में संतों के द्वारा कहा गया है कि, उसे धर्म दंड देगा। एक तरह से वह हमारा धर्म दंड है।

 

Source : Agency

पाठको की राय