बिहार में शिक्षकों की ड्यूटी टाइमिंग को लेकर विपक्ष का हंगामा, शिक्षा मंत्री ने कहा- आदेश की जांच कराएंगे
पटना.
विधानसभा में आज भी विपक्ष ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक पर अधिकारियों को गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। उन्हें हटाने की मांग लेकर हंगामा करने लगे। इसके बाद शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बुधवार को दोनों सदन में यह मामला सदन में उठा था। सत्ता पक्ष के साथियों ने भी इसे उठाया था। हमने इस मामले को देखा।
पेन ड्राइव में भी गाली-गलौज वाला वीडियो दिख रहा है। विधान परिषद के सभापति खुद इसकी जांच कर रहे हैं। हमने सबके सामने वीडियो दिखाने से मना किया था। मैं सदन को आश्वास्त करता हूं उच्च सदन के सभापति के पास वह वीडियो टेप है। उन्हें बिहार सरकार द्वारा अधिकृत किए गया है। जांच के बाद जो भी उनकी अनुशंसा होगी, उसे बिहार सरकार मानेगी।
विपक्ष की मांग पर जांच के आदेश
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि विपक्ष के साथियों का यह आरोप है कि शिक्षकों की ड्यूटी टाइमिंग पर जिला स्तर पर अलग निर्देश जारी किया गया है। उनके आरोपों को बिहार सरकार ने गंभीरता से लिया है। इसकी जांच करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही आदेश दे दिया है कि स्कूल में कक्षा का संचालन सुबह 10 बजे से होगा और शिक्षकों को 15 मिनट पहले आना होगा। जिन स्कूलों में इस आदेश का पालन नहीं हो रहा, वहां जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
#Education Minister#order investigated#opposition's uproar#regarding duty#timing of teachers

पाठको की राय