Sunday, October 25th, 2026

शरद पवार के घर जुटा विपक्ष 

 
नई दिल्ली

एनसीपी चीफ शरद पवार के दिल्ली स्थिति आवास पर विपक्षी दलों के नेताओं और प्रमुख विशेषज्ञों की आज बैठक हो रही है। राष्ट्रमंच की इस बैठक के लिए नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। टीएमसी लीडर यशवंत सिन्हा, एनसीपी से माजिद मेमन और वंदना चौहान, सीपीआई से राज्सभा सांसद विनय विश्वम पवार के घर पहुंच चुके हैं। शरद पवार और यशवंत सिन्हा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
 
इन नेताओं के अलावा आम आदमी पार्टी से शुशील गुप्ता, सपा से घनश्याम तिवारी, आरएलडी से जयंत चौधरी, सीपीएम से नीलोत्पल वासु, वरिष्ठ वकील के टी एस तुलसी, पत्रकार करण थापर, आशुतोष, पूर्व राजनयिक के सी सिंह भी इस बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। वहीं जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला और गीतकार जावेद अख्तर ने भी इस बैठक में शिरकत की है।

बैठक के लिए पहुंचे CPI सांसद बिनोय विस्वाम ने कहा, "सबसे ज्यादा नफरत की वाली सरकार, जो विफल रही है, उसके खिलाफ यह सभी धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक वाम ताकतों का एक मंच है। देश को बदलाव की जरूरत है। लोग बदलाव के लिए तैयार हैं।

 

#शरद पवार

Source : Agency

पाठको की राय