Thursday, October 22nd, 2026

AIMIM को 'अछूत' मानता है विपक्ष, ओवैसी की पार्टी ने नीतीश से केजरीवाल तक पर उठाए सवाल

 नई दिल्ली

बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक में नहीं बुलाए जाने पर एआईएमआईएम ने बड़ा हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि हम उनके लिए सायासी अछूत हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस बैठक में ऐसे लोग शामिल हुए जो कभी भाजपा के साथ रह चुके हैं। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीडीपी की मुखिया महबूबी मुफ्ता का नाम लिया। आपको बता दें की दोनों ही नेता बीजेपी के समर्थन से बिहार और जम्मू-कश्मीर में सरकार चला चुके हैं। साथ ही उन्होंने उद्धव ठाकरे का भी उदाहरण दिया।

वारिश पठान कहते हैं, "उन्होंने हमें नहीं बुलाया, हम उनके लिए राजनीतिक अछूत हैं। ऐसे नेता हैं जो कभी बीजेपी के साथ थे, जिनमें नीतीश कुमार, उद्धव ठाकरे और महबूबा मुफ्ती शामिल थे। हमने अरविंद केजरीवाल को देखा। गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को गाली दे रहे थे, लेकिन वह भी बेंगलुरु में बैठे हैं।''

एआईएमआईएम प्रवक्ता ने कहा कि एआईएमआईएम 2024 में बीजेपी को हराने के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन विपक्षी दल असदुद्दीन ओवैसी और हमारी पार्टी को नजरअंदाज कर रहे हैं।

 

 

#AIMIM

Source : Agency

पाठको की राय