Monday, October 19th, 2026

एलआईसी की बंद पॉलिसी को 25 मार्च तक रिवाइव करने का मौका

नई दिल्ली
अगर आपकी एलआईसी की पॉलिसी बंद हो गई है तो आपके पास उसे 7 फरवरी से 25 मार्च 2022 के बीच रिवाइव करने का मौका है। जीवन बीमा निगम के मुताबिक बीमा धारक लैप्स हो चुकी अपनी पॉलिसी को खास रिवाइवल अभियान के दौरान रिवाइव करा पाएंगे। कोई भी पॉलिसीहोल्डर इस अवधि में एलआईसी की नजदीकी शाखा के जरिए इस सुविधा का लाभ उठा सकता है। एलआईसी के मुताबिक मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए टर्म इंश्योरेंस और हाई रिस्क प्लान को छोड़कर अन्य बीमा पर अब तक किए गए प्रीमियम के भुगतान के आधार पर लेट फीस में छूट दी जा रही है। एलिजिबल हेल्थ एंड माइक्रो इंश्योरेंस प्लान भी लेट फीस में छूट का फायदा उठा सकते हैं।

इन पॉलिसीज को किया जा सकता है रिवाइव: स्पेशल रिवाइवल कैंपेन के तहत प्रीमियम नहीं चुकाने की पहली तारीख से पांच साल के बीच की एलिजिबल प्लान वाली पॉलिसीज को रिवाइव किया जा सकता है। 30% तक की मिलेगी छूट: कंपनी ने कहा है कि 1 लाख रुपये के सालाना प्रीमियम वाली पॉलिसीज पर 20% या अधिकतम 2 हजार रुपये की छूट मिलेगी। जबकि 1 लाख 1 रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक के सालाना प्रीमियम वाली पॉलिसीज पर 25% या अधिकतम 2,500 रुपये की छूट मिलेगी। 3 लाख 1 रुपये और इससे ऊपर के प्रीमियम वाली पॉलिसीज पर 30% या अधिकतम 3 हजार रुपये की छूट मिलेगी।

पॉलिसी टर्म को पूरा करना होगा
इस रिवाइवल अभियान के तहत उन बीमा उत्पादों को शामिल किया जाएगा, जो पॉलिसी टर्म को पूरा करती हैं और प्रीमियम के पेमेंट के नियमों को पूरा करती हैं। यह अभियान उनके लिए लांच किया गया है जो ग्राहक समय पर प्रीमियम का पेमेंट किसी कारण से नहीं कर पाए हैं। चालू होने वाली पॉलिसीज में आपको पुरानी पॉलिसीज का जो भी कवर होगा वह मिलेगा।

 

#एलआईसी

Source : Agency

पाठको की राय