Tuesday, October 20th, 2026

गुकेश के लिये रैपिड में बेहतर प्रदर्शन का मौका, गुजराती को वाइल्डकार्ड

जगरेब (क्रोएशिया)
विश्व चैम्पियनशिप चैलेंजर डी गुकेश के पास ग्रैंड शतरंज टूर के तहत खेले जा रहे सुपर युनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट में रैपिड वर्ग में अपना प्रदर्शन सुधारने का मौका है जबकि विदित गुजराती वाइल्ड कार्ड के जरिये उनसे जुड़ेंगे।

गुकेश का सामना विश्व चैम्पियनशिप मुकाबले में 20 नवंबर को चीन के डिंग लिरेन से होगा। गुकेश का प्रदर्शन क्लासिकल प्रारूप में बेहतरीन रहा है लेकिन तेज रफ्तार वाले प्रारूप में वह लय नहीं बना सके हैं। विश्व चैम्पियनशिप में मुकाबला टाईरहने पर रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज के तेज समय नियंत्रण मंं मुकाबले खेले जायेंगे। रैपिड और 18 अंडर ब्लिट्ज शतरंज नियमों के तहत नौ दौर में खेले जाने वाले 175000 डॉलर ईनामी राशि के इस टूर्नामेंट में गुजराती को वाइल्ड कार्ड मिला है।

अमेरिका के फेबियानो कारूआना, रूस के इयान नेपोम्नियाश्चि, फ्रांस के फिरोजा अलीरजा और मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव, अमेरिका के वेसले सो और नीदरलैंड के अनीश गिरि भी इसमें खेल रहे हैं।इनके अलावा क्रोएशिया के इवान सारिच और अमेरिका के लेवोन आरोनियन भी इसमें भाग लेंगे।

 

 

#Gukesh to perform better in rapid

Source : Agency

पाठको की राय