Tuesday, October 20th, 2026

OPPO ने Reno 6 सीरीज के लॉन्च किए तीन स्मार्टफोन, आकर्षक डिजाइन और दमदार फीचर्स से हैं लैस 

 नई दिल्ली 
स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने Reno 6 सीरीज के तीन स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में Reno 6, Reno 6 Pro और Reno 6 Pro+ फोन शामिल हैं। इस सीरीज के तीनों फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Oppo Reno 6 Pro+ इन तीनों फोन में सबसे ज्यादा प्रीमीयम है। इसी वजह से इसमें Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर दिया गया है। आइए आपको बताते हैं इस फ़ोन की कीमत और फीचर्स के बारे में सभी डिटेल्स: 
 

OPPO Reno 6, Reno 6 Pro, and Reno 6 Pro+ की कीमत 
ओप्पो रेनो 6, रेनो 6 प्रो और रेनो 6 प्रो+ को चीन में लॉन्च किया गया हैं. चीन में ओप्पो रेनो 6 के 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत  CNY 2,799 (लगभग 31,800 रुपये) है। रेनो 6 प्रो 8GB/128GB मॉडल की कीमत CNY 3,499 (लगभग 39,800 रुपये) है, जबकि Reno 6 Pro+ 8GB/128GB की कीमत CNY 3,999 (लगभग 45,500 रुपये) है। ओप्पो रेनो 6 सीरीज़ के भारत लॉन्च पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

 

#OPPO

Source : Agency

पाठको की राय