Saturday, October 31st, 2026

ओप्पो A77s और ओप्पो A17 की सेल ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर शुरू


Oppo A77s और A17 की भारत में एंट्री हो गई है। ये दोनों स्मार्टफोन सेल के लिए ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स में उपलब्ध हो गए हैं। ओप्पो A77s 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 17,999 रुपये है। बात अगर ओप्पो A17 की करें, तो यह 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। ओप्पो ने इस फोन की कीमत 12,499 रुपये रखी है। इन दोनों फोन के भारत आने की जानकारी रिटेलर महेश टेलिकॉम ने ट्वीट करके दी।

ओप्पो A77s के फीचर और स्पेसिफिकेशन
ओप्पो के इस फोन में आपको एचडी+ रेजॉलूशन और 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.56 इंच का LCD पैनल मिलेगा। फोन 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिया गया है। फोन के रियर में कंपनी एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप जदे रही है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है। इसमें 5000mAh की बैटरी लगी है, जो 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ओप्पो A17 के फीचर और स्पेसिफिकेशन
इस फोन में आपको 60Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.56 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। फोन 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर की बात करें तो ओप्पो का यह लेटेस्ट हैंडसेट मीडियाटेक हीलियो G35 चिपसेट पर काम करता है। फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा ऑउर किया जा रहा है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो माइक्रो यूएसबी पोर्ट से चार्ज होती है। 

 

Source : Agency

पाठको की राय