Tuesday, October 20th, 2026

6 जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले ओप्पो A53s 5G

 


फ्लिपकार्ट पर ओप्पो फैंटास्टिक डेज़ सेल की शुरुआत हो गई है. इस सेल में ग्राहक ओप्पो के धांसू स्मार्टफोन्स को शानदार डिस्काउंट और 100% मनी बैक ऑफर में खरीद सकते हैं. इसके अलावा सेल में ICICI बैंक के क्रेडिट से शॉपिंग करने पर यूज़र्स को 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. इतना ही नहीं यहां से ग्राहक नो-कॉस्ट EMI और बेहतरीन एक्सचेंज ऑफर के साथ भी दिया जा रहा है. फिलहाल आइए जानते हैं ओप्पो फैंटास्टिक डेज सेल में मिल रहे कुछ जबरदस्त ऑफर्स के बारे में.

बात करें 6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले ओप्पो A53s 5G की तो इस सेल में इसे 16,990 रुपये की बजाय 14,990 रुपये में खरीद सकते हैं. इस फोन पर कंपनी एक्सचेंज ऑफर के तहत 100% मनी बैक भी ऑफर कर रही है. आइए जानते हैं इस फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस की डिटेल.

ओप्पो A53s 5G फोन में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज का है. कंपनी के मुताबिक, फोन की पीक ब्राइटनेस 480 निट्स है. ये फोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड ColorOS 11.1 पर काम करता है. फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है.

कैमरे के तौर पर Oppo A53s 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर तीन रियर कैमरे दिए गए हैं. इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर शामिल है.


वहीं, सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है. बता दें कि रियर पर प्राइमरी कैमरा और फ्रंट कैमरा दोनों ही 30fps पर फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. पावर के लिए इस फोन में 5,000mAh की बैटरी गई है. ये फोन 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है.

 

Source : Agency

पाठको की राय