Monday, October 26th, 2026

सभापति, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर बीजेपी नेताओं की रायशुमारी तेज

भोपाल
नगर निगम के सभापति और नगरपालिका व नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर बीजेपी नेताओं की रायशुमारी तेज हो गई है। रविवार को इंदौर और भोपाल नगर निगम सभापित के लिए रायशुमारी करने वाले टीमों ने इसको लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग मंथन किया है। उधर मैहर में नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए हुई निर्वाचन में बीजेपी का वर्चस्व कायम होना तय माना जा रहा है।

 प्रदेश के बड़े शहरों इंदौर और भोपाल में महापौर पद की शपथ के बाद आठ अगस्त को यहां सभापति का निर्वाचन होना है। भोपाल में सभापति को लेकर शनिवार को मंथन के बाद रविवार को फिर इस मुद्दे पर चर्चा वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई। उधर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री व इंदौर के प्रभारी बीडी सबनानी रविवार को इंदौर पहुंचे हैं। वे यहां आज और कल दो दिन रुककर सभापति के नाम को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ रायशुमारी करेंगे।  उधर सतना जिले के आधा दर्जन नगरीय निकायों में रविवार को नगरपालिका व नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव कराया जा रहा है लेकिन सबसे रोचक स्थिति सतना सांसद और मैहर विधायक के दावेदारों को लेकर है।

सतना सांसद में मैहर विधायक को कमजोर करने लाबिंग कर कई निर्दलीय और कांग्रेस विधायकों को बीती रात भाजपा ज्वाइन कराई है। उधर, रामनगर परिषद के चुनाव में मतपत्र फाड़े जाने और कांग्रेस प्रत्याशी को बाहर निकालने का मामला अध्यक्ष के चुनाव के दौरान सामने आया है।

दूसरी ओर नारायण त्रिपाठी ऐन चुनाव के वक्त अपने पत्ते खोलने वाले हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि सांसद के व्यक्तिगत विरोध के बाद भी नारायण भाजपा का अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनने पर विरोध से पीछे हट सकते हैं।

 

#bjp

Source : Agency

पाठको की राय