Thursday, October 22nd, 2026

रामपुर में इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग से बिगड़ा ट्रेनों का संचालन, 16 ट्रेनें रद्द, 21 का बदला रूट

मुरादाबाद
रामपुर में इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग के चलते मुरादाबाद रूट पर रेल संचालन पांच दिनों तक बिगड़ा रहेगा। सोमवार 22 से 24 सितंबर तक मेन ब्लॉक के चलते काठगोदाम- देहरादून जाने वाली नैनी, काठगोदाम-दिल्ली संपर्कक्रांति के अलावा काशी, रानीखेत, नौचंदी समेत कुल सोलह ट्रेनें रद रहेगी। 

दो से चार दिनों तक मेल-एक्सप्रेस और 20 से 24 सितंबर तक पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह से रद रहेगी। रामपुर में ईआई का असर पूर्वोत्तर रेलवे के रामनगर, काशीपुर और काठगोदाम से मुरादाबाद तक आने जाने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। ब्लाक के चलते रेल संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। 

इसके अलावा काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी, बाघ, कुंभ, अवध आसाम, दानापुर-आनंद विहार, सुहेलदेव, महामना समेत 18 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। जबकि डिब्रगढ़ राजधानी को एक घंटा, अवध आसाम को लालगढ़ से 4 घंटे व अमृतसर-सहरसा को पौने दो घंटे की देरी से अमृतसर से देरी से चलाया जाएगा। हालांकि रेलवे ने रामपुर में काम के चलते सोनकपुर आरओबी और मुरादाबाद में प्लेटफार्म दो पर वाशेबल एप्रिन की मरम्मत भी करेगा।

 

#रामपुर में इलेक्ट्रानिक

Source : Agency

पाठको की राय