अंबेडकर चिकित्सालय में फिर से शुरू हुआ पीडियाट्रिक विभाग की ओपीडी एवं आईपीडी का संचालन
रायपुर। कोरोना की पहली लहर में अम्बेडकर अस्पताल के विशेषीकृत कोरोना अस्पताल बन जाने के कारण पीडियाट्रिक विभाग को कालीबाड़ी स्थित शासकीय अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था जिसे पुन: शनिवार से अम्बेडकर चिकित्सालय में शुरू कर दिया गया है।
पीडियाट्रिक (बाल्य एवं शिशु रोग) विभाग के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) एवं अंत: रोगी विभाग (आईपीडी) का संचालन प्रथम तल स्थित कक्ष क्रमांक 124-131 में वहीं आईपीडी के लिए वार्ड क्रमांक एक एवं दो में बच्चों को उपचारार्थ भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Source : Agency

पाठको की राय