Tuesday, October 20th, 2026

कटनी से बरगवां के बीच नई मेमू का संचालन 15 सितंबर से

जबलपुर

पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) ने कटनी से बरगवां के बीच एक और मेमू संचालित करने का निर्णय लिय है। 15 सितंबर से नई मेमू का संचालन शुरू होगा। 8 कोच के इस मेमू के साथ ही पमरे में संचालित होने वाली ये 5वीं मेमू होगी। ये मेमू एक फेरा लगाएगी। अभी इटारसी से कटनी, कटनी से बीना, कटनी से सतना और सतना से मानिकपुर के बीच मेमू का संचालन चालू है।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक रेलवे बोर्ड ने गाड़ी संख्या 06623/06624 कटनी-बरगवां-कटनी मेमू स्पेशल ट्रेन को 15 सितंबर से चलाने का निर्णय लिया है। यह मेमू ट्रेन पूरी तरह से अनारक्षित रहेगी। गाड़ी संख्या 06623 कटनी से बरगवां मेमू स्पेशल ट्रेन बनकर और वापसी में गाड़ी संख्या 06624 बरगवां से कटनी मेमू स्पेशल ट्रेन के तौर पर संचालित होगी। इस गाड़ी में 02 ड्राइविंग मोटर कोच और 06 ट्रेलर मोटर कोच होंगे।

इन स्टेशनों पर रुकेगी मेमू

गाड़ी संख्या 06623 कटनी-बरगवां मेमू ट्रेन कटनी स्टेशन से सुबह 06:00 बजे रवाना होकर कटंगिखुर्द 06:28 बजे, लखाखेरा 06:38 बजे, सलहना 06:50 बजे, पिपरिया कला 07:00 बजे, खन्नाबंजारी 07:20 बजे, महरोइ 07:30 बजे, दमोय 07:40 बजे, विजयसोता 08:03 बजे, बारा 08:13 बजे, छैतनी 08:28 बजे, ब्यौहारी 08:40 बजे, दुबरी कलां 08:58 बजे, कंचनपुर रोड 09:13 बजे, जोबा 09:28 बजे, मड़वासग्राम 09:38 बजे, शंकरपुर भदौरा 09:48 बजे, निवास रोड 10:00 बजे, भरसेण्डी 10:12 बजे, सुरसराईघाट झारा 10:22 बजे, सरईग्राम 10:33 बजे, गजरा बहरा 10:48 बजे, देवराग्राम 11:23 बजे, मझौली 11:58 बजे और 12:20 बजे बरगवां स्टेशन पर पहुंचेगी।

बरगवां से कटनी की ये रहेगी टाइमिंग

वापसी में गाड़ी संख्या 06624 बरगवां से कटनी मेमू ट्रेन बरगवां स्टेशन से दोपहर 13:45 बजे रवाना होकर मझौली 13:58 बजे, देवराग्राम 14:10 बजे, गजरा बहरा 14:20 बजे, सरईग्राम 14:33 बजे, सुरसराईघाट झारा 14:43 बजे, भरसेण्डी 14:53 बजे, निवास रोड 15:13 बजे, शंकरपुर भदौरा 15:28 बजे, मड़वासग्राम 15:40 बजे, जोबा 15:48 बजे, कंचनपुर रोड 16:02 बजे, दुबरी कलां 16:13 बजे, ब्यौहारी 16:30 बजे, छैतनी 16:43 बजे, बारा 16:58 बजे, विजयसोता 17:12 बजे, दमोय 17:23 बजे, महरोई 17:38 बजे, खन्नाबंजारी 17:58 बजे, पिपरिया कलां 18:23 बजे, सलहना 18:38 बजे, लखाखेरा 18:50 बजे, कटंगिखुर्द 19:13 बजे और 20:10 बजे कटनी स्टेशन पर पहुंचेगी।

 

#नई मेमू

Source : Agency

पाठको की राय