Sunday, October 25th, 2026

जिले में संचालित आधे से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन शुरू

रायपुर
वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण विगत चार माह से बंद आंगनबाड़ी केंद्र में आज बच्चो की किलकारियां गूंज उठी। जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्र विगत 04 माह से बंद होने के कारण सेवाओं के रूप मे केवल सूखा राशन सभी हितग्राहिओं को प्रदाय किया जा रहा है।

जिले के आधे से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे उपास्थित हुए। जिले में कुल 1882 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है।इसमें से 998 आंगनबाड़ी केंद को खोला गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक पांडे ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलने से पहले कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए पूर्णत: सेनेटाइज किया गया।कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए बच्चो को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।आज खुले अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रो में संचालित है,वही शहरी क्षेत्र के आंगनबाडि?ों को 1 अगस्त से प्रारंभ किया जाएगा।

 

#Anganwadi center

Source : Agency

पाठको की राय