ऑपरेशन कावेरी : सूडान से भारतीय को निकालने का सिलसिला जारी, बेंगलुरु पहुंचेंगे 229 लोग
नई दिल्ली
अफ्रीकी देश सूडान में गृहयुद्ध संकट में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी की मुहिम 'ऑपरेशन कावेरी' लगातार जारी है। भारतीय नागरिकों का सांतवा जत्था जेद्दा से बेंगलुरु के लिए रवाना हो गया है। 7वीं आउटबाउंड में सूडान से 229 भारतीय नागरिकों को लाया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वह सभी आज फ्लाइट से सुरक्षित बेंगलुरु पहुंच जाएंगे।
गौरतलब है कि इसके पहले सूडान से निकाले गए 365 भारतीय दिल्ली लौट आए हैं। इन्हें पोर्ट सूडान से पहले सऊदी अरब के जेद्दाह ले जाया गया था। जानकारी दें कि ये सूडान से बचाए गए भारतीयों का छठा बैच था। इसके अलावा शनिवार सुबह 231 भारतीयों के साथ एक और विमान नई दिल्ली पहुंचा था। वहीं INS तेग से 288 भारतीयों को 14वें बैच को जेद्दाह के लिए रवाना किया गया है।
आपको जानकार हैरानी होगी, बीते शुक्रवार रात भारतीय वायुसेना ने युद्ध में धधक रहे सूडान की जमीन पर उतरकर अपनी तरह का पहला और अनोखा ऑपरेशन चलाया है। यहां गरुड़ कमांडो की सुरक्षा में C-130J सुपर हर्क्यूलिस विमान रात में सूडान की एक जर्जर हवाई पट्टी पर उतारा गया था। वहां से 121 भारतीयों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित जेद्दाह पहुंचाया गया था। दरअसल घना अंधेरा होने की वजह से पायलट्स ने नाइट विजन गॉगल्स की मदद से अपने विमान को मुश्किल से लैंड कराया था।
बता दें कि सूडान से रेस्क्यू कर सउदी अरब के शहर जेद्दा लाए गए लोगों को भारत लाने का सिलसिला भी जारी है। जेद्दा से 231 भारतीय नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस 5वीं आउटबाउंड फ्लाइट के साथ करीब 1600 लोग भारत पहुंच गए है या फिर भारत के लिए उड़ान भर चुके हैं। पोर्ट सूडान में तैनात INS सुमेधा भी संकटग्रस्त सूडान से भारतीयों को निकाल रहा है। INS सुमेधा का आखिरी 300 यात्रियों के साथ जेद्दा के लिए रवाना हुआ है। यह आईएनएस सुमेधा का 13वां जत्था है। IAF C-130J के 12वें जत्थे के साथ कुल मिलाकर करीब 2100 भारतीय जेद्दा पहुंच गए। 12वें जत्थे में 135 और भारतीयों को जेद्दा पहुंचाया गया।

पाठको की राय