Wednesday, October 21st, 2026

ओपन स्कूलिंग परीक्षा अब 9 नवंबर को, कक्षा 10 व 12वीं की परीक्षा स्थगित

नई दिल्ली.

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने छत्तीसगढ़ और मिजोरम के लिए 7 नवंबर को निर्धारित एनआईओएस कक्षा 10 और 12 की थ्योरी परीक्षा को संशोधित किया है। अब 7 नवंबर को होने वाली परीक्षा नई तारीख पर होगी। इस दिन की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय राज्य विधान सभा चुनावों के कारण लिया गया था। एनआईओएस कक्षा 10 और 12 परीक्षा अब 9 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

संस्थान ने रायपुर और गुवाहाटी केंद्रों से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। अन्य सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। एनआईओएस ने कहा है कि परीक्षा और परीक्षा केंद्रों का समय और अवधि वही रहेगी जो पहले थी। छत्तीसगढ़ और मिजोरम में केंद्रों वाले सभी संबंधित शिक्षार्थियों से अनुरोध है कि वे परीक्षा की संशोधित तिथि के अनुसार परीक्षा में शामिल हों।

 

#Now open school

Source : Agency

पाठको की राय