Wednesday, October 21st, 2026

काउंसलिंग शुरू नहीं की तो कल से OPD रहेगी बंद

भोपाल
नीट-पीजी काउंसलिंग में हो रही लगातार देरी से नाराज देशभर के जूनियर डॉक्टर्स आज  भी ब्लैक रिबन बांधक र संकेतिक विरोध जता रहे हैं और साथ ही चेतावनी जारी कर कहा है कि यदि काउंसिलिंग शुरू नहीं हुई तो कल से ओपीडी सहित अन्य सेवाएं बंद कर दी जाएंगी।  जूनियर डॉक्टर्स  एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि जूडा भी फेडरेशन आॅफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की मांग का समर्थन करता है आज अभी हमारी सेवाएंं जारी हैं कल से इसमें विराम लग सकता है।  

ज्ञात हो कि ईडब्ल्यूएस-ओबीसी रिजर्वेशन के चलते नीट पीजी की काउंसलिंग उलझी हुई है और उधर कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई 6 जनवरी 2022 तय की है। ऐसे में देशभर में नीट काउंसलिंग प्रभावित हो रही है।

 

#OPD

Source : Agency

पाठको की राय