Saturday, October 24th, 2026

बिरगांव ईएसआइसी अस्पताल में आज से शुरू होगी ओपीडी सेवाएं

रायपुर
बिरगांव के रावांभाठा में स्थित 100 बिस्तरों के ईएसआइसी अस्पताल में मंगलवार से आम लोगों को ओपीडी की सेवाएं मिलने जा रही हैं जहां प्रसूति एवं स्त्री रोग, सर्जरी व सामान्य ओपीडी की सेवाएं मिलेगी। मरीज सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक व शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक ओपीडी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

केंद्रीय योजना के तहत ईएसआइसी हितग्राहियों व उनके परिवार को स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य से करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से 100 बिस्तरों का निर्माण कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइसी) के द्वारा किया गया है। वर्ष-2019 से तैयार यह अस्पताल अधूरे निर्माण व नगरीय प्रशासन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र न मिलने की वजह से शुरू नहीं हो सका था। इस संबंध में बीमा निगम क्षेत्रीय निदेशक (प्रभारी) एएन तिवारी ने कहा कि बिरगांव ईएसआइसी अस्पताल में मंगलवार से फिलहाल ओपीडी की सेवाएं शुरू की जा रही हैं और संभवत: आने वाले दिनों में आइपीडी की सेवाएं भी शुरू कर दी जाएगी।

 

#OPD

Source : Agency

पाठको की राय