Saturday, October 24th, 2026

लोकसभा चुनाव में एक बूथ पर आए तीन ही वोटर, वो भी शहर से आकर कर गए मतदान, गांव में वोट बहिष्कार

औरंगाबाद.

बिहार की औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में औरंगाबाद विधानसभा के नेहुटा गांव स्थित बूथ संख्या 97 पर सिर्फ तीन मतदाता ही वोट डाल पाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विकास से यह गांव कोसों दूर है और मूलभूत सुविधाओं से भी यह वंचित है। यहां के वोटरों की कुल संख्या की बात करें तो 944 वोटर हैं, जिनमें पुरुष 524 जबकि महिला वोटर 420 की संख्या में मौजूद हैं।

इस बारे में जब मतदान अधिकारी से बात की गई तो तब उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। बिहार की औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में औरंगाबाद विधानसभा के नेहुटा गांव स्थित बूथ संख्या 97 पर सिर्फ तीन मतदाता ही वोट डाल पाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विकास से यह गांव कोसों दूर है और मूलभूत सुविधाओं से भी यह वंचित है। यहां के वोटरों की कुल संख्या की बात करें तो 944 वोटर हैं, जिनमें पुरुष 524 जबकि महिला वोटर 420 की संख्या में मौजूद हैं।

 

#vote boycott

Source : Agency

पाठको की राय