Saturday, October 24th, 2026

हमें बदनाम करने वालों की पहुंच सिर्फ ट्विटर तक : गुलाम नबी

श्रीनगर
कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने रविवार को जम्मू के सैनिक कॉलोनी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस आलाकमान पर जमकर निशाना साधा। आजाद ने कहा कि कांग्रेस हमारे खून से बनी थी, कंप्यूटर और ट्विटर से नहीं। उन्होंने कहा, 'वो लोग जो हमें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी पहुंच सिर्फ ट्विटर, कंप्यूटर और SMS पर है। इसलिए कांग्रेस जमीन से गायब हो गई है।'

गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'आज मैं देखता हूं कि कांग्रेस के लोगों को जब सुबह बस से जेल में ले जाया जाता है और वे उसी समय DG व पुलिस कमिश्नर को फोन करते हैं और कहते हैं कि हमारा नाम लिख लीजिए। लेकिन हमें 1 घंटे में छोड़ दीजिए, इसलिए आज कांग्रेस आगे नहीं बढ़ पा रही है।'

 

नई पार्टी का नाम अभी तक नहीं हुआ तय: आजाद
कांग्रेस के पूर्व सीनियर नेता आजाद ने कहा कि अभी तक उनकी पार्टी का नाम तय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, 'मैंने अभी तक अपनी पार्टी के लिए नाम तय नहीं किया है। जम्मू-कश्मीर के लोग पार्टी का नाम और झंडा तय करेंगे। मैं अपनी पार्टी को एक हिंदुस्तानी नाम दूंगा जिसे हर कोई समझ सके।'

 

कांग्रेस छोड़ने के बाद आजाद की पहली जनसभा
कांग्रेस छोड़ने के बाद जम्मू में आजाद की यह पहली जनसभा है। आज सुबह दिल्ली से जम्मू आने पर आजाद का भव्य स्वागत किया किया और वह जुलूस के रूप में सैनिक कॉलोनी स्थित जनसभा स्थल तक पहुंचे। आजाद नई पार्टी का गठन करके जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम 25 नवंबर तक संपन्न होने के बाद विधानसभा चुनाव कराए जाने की उम्मीद है।

 

 

#access to Twitter

Source : Agency

पाठको की राय