Friday, October 23rd, 2026

जिले में कोविड 19 का सिर्फ एक मरीज सक्रिय, अब तक कोविड 19 के 26 हजार 504 मरीज जिले में हुए स्वस्थ

धमतरी
धमतरी जिले में अब कोविड 19 वायरस से प्रभावित केवल एक मरीज सक्रिय है। इस तरह अब तक कुल धनात्मक 27072 मरीजों में से 26 हजार 504 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पांच अक्टूबर को जिले में एक भी धनात्मक केस नहीं पाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुर्रे ने बताया कि जिले में कुल तीन लाख 51 हजार 715 लोगों का सैम्पल जांच किया गया। बताया गया है कि कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए जिले में आरटीपीसीआर से 61 हजार 439, ट्रू-नॉट से 42 हजार एक और रैपिड एंटीजन किट से दो लाख 48 हजार 276 लोगों का सैम्पल जांच किया गया है।

 

#Kovid 19

Source : Agency

पाठको की राय