Thursday, October 22nd, 2026

IPL 2023 Points Table में हुआ सिर्फ एक बदलाव, राजस्थान रॉयल्स ने शीर्ष पर बनाई पकड़

नई दिल्ली
 इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 16वें सीजन के दो मुकाबले रविवार 16 अप्रैल को खेले गए। पहला मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया, जबकि दूसरा मैच मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। हालांकि, इन दो मैचों के बावजूद अंकतालिका में सिर्फ एक बदलाव देखने को मिला। मुंबई इंडियंस 9वें स्थान से 8वें स्थान पर पहुंच गई है, क्योंकि अपने चौथे मैच में मुंबई ने केकेआर को हराया था। इसके अलावा कोई भी बदलाव अंकतालिका में नहीं हुआ है, लेकिन नेट रन रेट ने कई टीमें की परेशानी बढ़ा दी है।

दरअसल, आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल में इस समय शीर्ष पर राजस्थान रॉयल्स है, जिसने पांच में से 4 मुकाबले जीते हैं। दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स, तीसरे नंबर पर गुजरात टाइटन्स और चौथे नंबर पर पंजाब किंग्स है। इन तीनों ही टीमों ने 5-5 मैच खेल लिए हैं और 3-3 मुकाबले जीते हैं। राजस्थान एकमात्र टीम है, जिसके खाते में 8 प्वाइंट हैं और टॉप 4 की अन्य तीन टीमों के खाते में 6-6 अंक हैं। इसके अलावा नंबर 5 से नंबर नंबर 9 तक की टीमों के खाते में 4-4 अंक हैं।
 
पांचवें पायदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स, छठे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स, सातवें पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, आठवें स्थान पर मुंबई इंडियंस और नौवें पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद विराजमान है। इनमें से केकेआर ने 5 मैच खेले हैं और बाकी टीमों ने 4-4 मैचों में से 2-2 मैच जीते हैं। दिल्ली कैपिटल्स शुरुआत से ही आखिरी स्थान पर है, जो पहले पांच मैच हार चुकी है। अभी तक टीम का खाता नहीं खुल सका है। ये डेविड वॉर्नर के लिए एक चुनौती है। 

 

#Points Table

Source : Agency

पाठको की राय