Wednesday, October 21st, 2026

OTT के बाद थिएटर्स में रिलीज हुई सिर्फ एक बंदा..:ऐसा करने वाली पहली फिल्म

मुंबई

मनोज बाजपेयी की फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है अब थिएटर्स में भी रिलीज हो गई है। OTT के बाद थिएटर्स में रिलीज होने वाली ये पहली फिल्म है। जाहिर है कि 23 मई को फिल्म zee 5 पर स्ट्रीम होनी शुरू हुई थी। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर फिल्म को लेकर जबरदस्त रिस्पॉन्स सुनने और देखने को मिल रहा था।

फिल्म के मेकर्स काफी दिनों से इसे थिएटर्स में रिलीज करने की बात कर रहे थे। अब दिल्ली, मुंबई और यूपी सहित देश के पांच राज्यों में फिल्म को रिलीज किया गया है। मनोज बाजपेयी ने कहा कि लोगों की काफी ज्यादा डिमांड थी कि इसे थिएटर्स में रिलीज किया जाए, इसलिए उनकी भावनाओं का सम्मान किया गया है। मनोज बाजपेयी से पूछा गया कि OTT पर आने के बाद इसे थिएटर्स में कोई क्यों देखना चाहेगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय