बस्तर जिले में मात्र 1396 हितग्राहियों को मिली बेरोजगारी भत्ता की राशि
जगदलपु
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत राशि का वितरण किया गया। बस्तर जिले में 28 अप्रैल तक 2755 बेरोजगार युवाओं ने पंजीयन किया है जिसमें से 1396 पात्र हितग्राहियों को राशि अंतरण किया गया। इसमें प्रत्येक हितग्राही को उनके खाते में 2500 रुपए हस्थांततित किया गया। राशि हस्तांरण से हितग्राही प्रतिमा बघेल ने बताया कि मिली हुई राशि का उपयोग अपने भविष्य को बेहतर करने के लिए उपयोग करेंगे।
बस्तर जिले के कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग कार्यक्रम में संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, प्रभारी कलेक्टर व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर हरेश मंडावी, रोजगार अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पात्र हितग्राही भी उपस्थित थे। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचन्द जैन ने हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता की राशि का उपयोग रोजगार प्राप्ति के लिए आवश्यकतानुसार करने तथा रोजगार प्राप्ति हेतु कड़ी मेहनत करने की अपील की। साथ ही इस योजना से अपने अन्य बेरोजगार साथियों को जोड?े के लिए प्रेरित किए। इस योजना के तहत प्रदेश में लगभग एक लाख 27 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, इसमें आज लगभग 67 हजार पात्र हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता योजना की राशि खातों में हस्तांरित किया गया। मुख्यमंत्री ने जिलों से पात्र हितग्राहियों चर्चा की और सभी हितग्राही को जल्द रोजगार प्राप्त हो ऐसी कामना मुख्यमंत्री ने की।

पाठको की राय