Monday, October 26th, 2026

उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा के लिये ऑनलाइन पंजीकरण

भोपाल
उत्तराखण्ड में चल रही चारधाम यात्रा के लिये पंजीकरण की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। पंजीयन registrationandtouristcare.uk.gov.in पर तथा मोबाइल एप Tourist Care Uttarkhand (Android/OS) पर करवाया जा सकता है। पंजीकरण में आने वाली समस्या समाधान के लिये टोल-फ्री नम्बर 01351364 भी जारी किया गया है।

उत्तराखण्ड के सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि चारधाम यात्रा में अभी तक विदित हुआ है कि कतिपय श्रद्धालु बिना रजिस्ट्रेशन के आ रहे हैं और उन्हें धामों में दर्शन के लिये अत्यधिक इंतजार करना पड़ रहा है। इसके लिये उनके पास पर्याप्त संसाधन नहीं होते हैं। यह भी संज्ञान में आया है कि कतिपय श्रद्धालु, जो अनधिकृत स्रोतों से रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं, उन्हें अनावश्यक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

चारधाम यात्रा के लिये उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिकृत वेबसाइट से ही अपनी यात्रा का पंजीयन करायें, जिससे किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

Source : Agency

पाठको की राय