Monday, October 26th, 2026

चारधाम यात्रा के लिए आनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था

भोपाल
 उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आनलाइन कर दी है। पंजीयन registrationandtouristcare.uk.gov.in और मोबाइल एप Tourist Care Uttarkhand के माध्यम से कराया जा सकता है। पंजीकरण में आने वाली समस्या के समाधान के लिए टोल-फ्री नंबर 01351364 भी जारी किया गया है।

उत्तराखंड के सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि चारधाम यात्रा में कई श्रद्धालु बिना पंजीयन के आ रहे हैं और उन्हें धामों में दर्शन के लिए अधिक इंतजार करना पड़ रहा है। इंतजार के लिए उनके पास पर्याप्त संसाधन नहीं होते हैं।

यह भी पता चला है कि कुछ श्रद्धालु अनाधिकृत स्रोतों से पंजीयन करवा रहे हैं, जिससे उन्हें अनावश्यक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिकृत वेबसाइट से ही यात्रा का पंजीयन कराएं, ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

#चारधाम यात्रा

Source : Agency

पाठको की राय