Saturday, October 24th, 2026

अग्निवीर भर्ती रैली के लिए 3 सितम्बर तक आनलाईन पंजीयन

जगदलपुर
छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 अगस्त से 3 सितंबर तक जारी है। प्रभारी अधिकारी सेवानिवृत्त कमांडर श्री संदीप मुरारका ने बताया कि भर्ती की कार्यवाही 11 नवम्बर से 22 नवम्बर तक आयोजित की जाएगी। अग्निवीर बनने के लिए 17.5 से 23 वर्ष के युवक एवं युवती www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करना होगा।

अग्निवीर सामान्य ड्यूटी हेतु शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वीं में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हेना आवश्यक हैं एवं प्रत्येक विषय में 33 अंक होना आवश्यक है। अग्निवीर लिपिक क्लर्क, स्टोर कीपर के लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12 में न्यूतम 60 प्रतिशत अंक एवं प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अग्निवीर तकनीकी शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12 विज्ञान, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं अंग्रजी विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक एवं प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अग्निवीर ट्रेडमेन शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है एवं प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। आवेदक का जन्मतिथि 1 अक्टूबर 1999 से 1 अपै्रल 2005 के मध्य होना चाहिए। इस भर्ती के नियम एवं अहर्ताएं भारतीय थल सेना द्वारा निर्धारित है। आवेदक अपना पंजीयन इंटरनेट के माध्यम से स्वयं कर सकते है या किसी इंटरनेट कैफे, सीएससी, इंस्टीट्यूट के माध्यम से करवा सकते है।

 

#Agniveer

Source : Agency

पाठको की राय