Sunday, October 25th, 2026

श्री गुरु हरकृष्ण जी के प्रकाश उत्सव पर ऑनलाइन कार्यक्रम सोमवार को

भोपाल

संस्कृति विभाग की पंजाबी साहित्य अकादमी द्वारा श्री गुरु हरकृष्ण जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर सोमवार, 2 अगस्त को शाम 6 बजे ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। निदेशक नीरू सिंह ज्ञानी ने बताया कि श्री गुरु हरकृष्ण साहेब जी ने एक भयानक महामारी के लिए जात-पात दरकिनार करते हुए लोगों की सेवा की थी l उन्हें "बाला प्रीतम" के नाम से भी जाना जाता है। कार्यक्रम में रतनजीत सिंघ शैरी के निर्देशन में श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, इंदौर के बच्चों द्वारा गुरुबाणी शब्द कीर्तन व्याख्यान किया जायेगा। सभी इच्छुक व्यक्ति कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पंजाबी साहित्य अकादमी के फेसबुक पेज लिंक-https://fb.me/e/2kxGkDeaG और यू-ट्यूब पेज लिंक https://www.youtube. com/watch?v=qf-Om8xH1eo पर देख सकेंगे।

 

#श्री गुरु हरकृष्ण जी

Source : Agency

पाठको की राय