Friday, October 23rd, 2026

ऑनलाइन कोरिया प्रिंशु गिरफ्तार

रायपुर
आईपीएल मैच के दौरान आॅनलाइन सट्टा खिलाने वाले प्रिंशु अग्रवाल को पंडरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं और उसके पास से मोबाइल फोन को जप्त किया। आईपीएल क्रिकेट सट्टा खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित कर खाईवालों पर पुलिस लगातार नजर रखे हुई हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दिनों पुलिस ने आईपीएल मैच के दौरान कुछ खाईवालों को गिरफ्तार किया था और उन्हीं से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आज दलदल सिवनी मोवा निवासी प्रिंशू अग्रवाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिस किया और उससे मोबाइल फोन भी जप्त किया। बताते चलें कि रायपुर शहर एवं प्रदेश में आईपीएल 2021 के क्रिकेट मैचों में बड़े पैमाने पर सट्टा खिलाने कि सूचनाएं मिल रही हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय