Tuesday, October 20th, 2026

ऑनलाइन फूड डिलीवरी Zomato के सह-संस्थापक मोहित गुप्ता ने अपने पद से दिया इस्तीफा

मुंबई
ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato कंपनी के सह-संस्थापक मोहित गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मोहित गुप्ता साढ़े चार साल पहले ज़ोमैटो में शामिल हुए थे और साल 2020 में अपने खाद्य वितरण व्यवसाय के सीईओ के पद से सह-संस्थापक के रूप में पदोन्नत हुए थे।

मोहित गुप्ता ने अपने मैसेज में लिखा कि, "इतने सालों में हमने जो भी सीखा है, मैं आपको उस पर आगे बढ़ते हुए देखरा चाहता हूं। लगातार सीखते रहें और एक ऐसा संगठन बनाएं जो पूरी दुनिया के लिए रोल मॉडल साबित हो। " बता दें कि, कंपनी के देशभर में कुल 150 से अधिक शहरों में खाना डिलीवरी की सर्विस देती है।

 

#Zomato

Source : Agency

पाठको की राय