Friday, October 23rd, 2026

आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारी के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग 12 से

रायपुर
राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारी के विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ति हेतु द्वितीय चरण की आॅनलाइन काउंसलिंग उपरांत दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों को दिनांक 12 से 14 सितंबर 2023 तक शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, सेजबहार, रायपुर में बुलाया गया है। इस हेतु संबंधित अभ्यर्थी को एसएमएस पर भी सूचना भेजी जा रही है। दस्तावेज सत्यापन उपरांत संबंधित अभ्यर्थी आगामी दिवस सायं 5.00 बजे तक उसी स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा/आपत्ति भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

 

#iti

Source : Agency

पाठको की राय