Friday, October 23rd, 2026

एसबीआई के पदों के लिए केवल भूतपूर्व सैनिकों से 5 अक्टूबर तक आनलाइन आवेदन आमंत्रित


सारंगढ़ बिलाईगढ़

भारतीय स्टेट बैंक ने आर्म्स पद के लिए केवल भूतपूर्व सैनिकों, पूर्व सीएपीएफ, एआर से और कंट्रोल रूम आॅपरेटर के लिए केवल भूतपूर्व सैनिक, राज्य अग्निशमन सेवा कार्मिक, पूर्व सीएपीएफ और एआर के भारतीय नागरिकों से इन पदों के लिए आॅनलाइन आवेदन 5 अक्टूबर 2023 तक आमंत्रित किया है। वेबसाइट बैंक डॉट एसबीआई/कैरियर्स या एसबीआई डॉट सीओ डॉट इन/कैरियर्स/करेंट ओपनिंग से इस भर्ती विज्ञापन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इन पदों के लिए नवंबर या दिसंबर 2023 में लिखित परीक्षा का आयोजन संभावित है।

 

Source : Agency

पाठको की राय